{"_id":"639d495a2e89563f02508029","slug":"villagers-beat-two-policemen-who-came-with-electricity-department-team-in-panchnauta-village-of-narnaul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: बिजली टीम के साथ गए पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने रस्से से बांधकर पीटा, मौके से भागे बाकी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: बिजली टीम के साथ गए पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने रस्से से बांधकर पीटा, मौके से भागे बाकी कर्मचारी
Sat, 17 Dec 2022 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:15 AM IST
सार
ग्रामीणों का गुस्सा देकर टीम के बाकी सदस्य दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। लगभग 700 मीटर दूरी पर जाकर उन्होंने 112 पर कॉल किया। साथ ही विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की पिटाई
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
नारनौल के गांव पांचनौता में एक ट्यूबवेल पर बिजली विभाग की टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे दो पुलिस कर्मियों की ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर टीम को अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार होना पड़ा। बिजली विभाग एक्सईएन, वीआईजी एचपीवी रेवाड़ी के एसडीओ अनिल गुप्ता ने इसकी शिकायत निजामपुर थाने में दी है। पुलिस ने कुछ नामजद तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
बिजली विभाग एक्सईएन वीआईजी एचपीवी रिवाडी के एसडीओ अनिल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार शाम सात बजे उनकी टीम रेड पर थी। टीम में जेई अशोक खत्री, जेई रमेश, जेई अजय कुमार, ईएचसी प्रवीण कुमर, ईएचसी कृष्ण कुमार, ड्राइवर शिवचरण, ड्राइवर तरुण आदि शामिल थे। शाम सात बजे टीम ने गांव पांचनौता में जोराराम के ट्यूबवेल पर छापेमारी की थी जहां पर पोल लगी केबल छत के ऊपर से जाती हुई मिली। ट्यूबवेल पर मीटर आदि नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ दूरी पर बद्रीपास के मकान पर लगे मीटर और केबल चेक की। इस दौरान जोराराम का पुत्र जगदीश चेकिंग टीम के साथ बहस करने लगा और अपशब्द कहे। मौके पर पहले से ही खड़े 15- 20 महिला और पुरुषों ने ईएचसी प्रवीण और कृष्ण पर हमला कर दिया और दोनों पुलिसकर्मियों को रस्से से बांधकर पिटाई की। ग्रामीणों का गुस्सा देकर टीम के बाकी सदस्य दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। लगभग 700 मीटर दूरी पर जाकर उन्होंने 112 पर कॉल किया। साथ ही विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत के आधार पर बद्री, जगदीश, महेंद्र सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ एक युवक काबू
नारनौल पुलिस ने शुक्रवार को सीहमा से गुवानी रोड नजदीक केडी होटल के पास से अवैध हथियार सहित एक युवक को दबोचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवीर उर्फ चीकू निवासी सागरपुर अवैध देसी पिस्टल लिए हुए सीहमा-गुवानी रोड पर खड़ा है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाकर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी बनाई। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तो वहां केडी होटल के पास एक युवक खड़ा मिला जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसको वहीं दबोच लिया तथा चेकिंग की तो उसके पास एक पिस्टल तथा एक रौंद मिला। युवक ने अपना नाम सोमवीर उर्फ चीकू बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।