{"_id":"65ca83aeef806a622e038754","slug":"village-agihar-will-be-equipped-with-cctv-cameras-at-a-cost-of-rs-1020-lakh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107371-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार 10.20 लाख रुपये की लागत से होगा सीसीटीवी कैमरों से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार 10.20 लाख रुपये की लागत से होगा सीसीटीवी कैमरों से लैस
Tue, 13 Feb 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव अगिहार के मुख्य चौक-चौराहों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से होगी। गांव के आठ मुख्य चौक-चौराहों लोहे के पोल लगाकर उनपर तीन से चार कैमरे लगाए जाएंगे। आईपी कैमरे नाइट विजन के साथ होंगे जो रात के समय में भी ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग करेंगे। साथ ही आधुनिक तकनीकि से लैस इन कैमरों पर मौसम का भी कोई प्रभाव नहीं होगा।
ग्राम पंचायत अगिहार की ओर से बैठक कर प्रस्ताव पास किया गया था। शनिवार से कैमरों की इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया है। सरपंच का दावा है कि एक सप्ताह में सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे तथा यह कैमरे रिकार्डिंग शुरू कर देंगे। निगरानी के लिए सरपंच के मकान पर ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। 10 हजार जीबी मैमोरी क्षमता वाले डीवीआर में जरूरत के समय किसी भी चौक-चौराहे की एचडी क्वालिटी की वीडियो फुटेज उपलब्ध हो पाएगी।
एक एजेंसी के माध्यम से शनिवार से ही काम भी शुरू कर दिया गया है। यह कैमरे इतने अत्याधुनिक तकनीक के होंगे कि ऑडियो-वीडियो रात के अंधेरे में भी एचडी क्वालिटी की बनाएंगे। अगर कोई शरारती तत्व इनकी केबल काट देता है तो भी यह रिकार्डिंग कर डीवीआर तक पहुंचाएंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा इसे मोबाइल से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। बता दें कि गांव अगिहार में पिछले एक साल के दौरान चोरी की दो-तीन बड़ी वारदात हुई हैं। गत नवंबर माह के दौरान भी एक पूर्व सैनिक के मकान से चोर लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए थे। गत वर्ष गांव में पशु चोरों ने भी दो-तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत द्वारा पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इस परियोजना पर करीब 10.20 लाख रुपये की लागत आएगी तथा आगामी एक सप्ताह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। कैमरों के माध्यम से गांव में हर घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा सकेगी। साथ ही चोरी या अन्य प्रकार की वारदातों का भी खुलासा हो पाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गांव में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
दलबीर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अगिहार