फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vikas Teerth Darshan Yatra will give a glimpse of development works

Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्यों के दर्शन कराएगी विकास तीर्थ दर्शन यात्रा

Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vikas Teerth Darshan Yatra will give a glimpse of development works
नारनौल। भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी नारनौल से शनिवार को होने वाली विकास तीर्थ दर्शन यात्रा (कार रैली) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में यह यात्रा शनिवार को सुबह 9.30 बजे 152डी नारनौल से शुरू होगी और कुरुक्षेत्र लोकसभा के इस्माइलाबाद में संपन्न होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के बताया कि यात्रा की व्यवस्था व सुचारू संचालन के लिए सोनीपत के प्रभारी व पूर्व चेयरमैन जवाहर सैनी को संयोजक नियुक्त किया गया है और उनके साथ नवीन गोयल, कल्याण सिंह, समय सिंह भाटी को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


अरविंद सैनी ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के तहत 13 प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। अभियान के तहत हर लोकसभा सीट पर प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन, मीडिया से संवाद, सोशल मीडिया इंफ्लुअर्स से मीटिंग, लाभार्थियों से संपर्क, विकास कार्यों को गिनाने के लिए पूरे महीने के विकास तीर्थ यात्रा के अलावा अन्य कार्यक्रम भी शामिल है। मीडिया सह प्रमुख ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा, विकास तीर्थ दर्शन यात्रा 9.30 बजे नारनौल से शुरू होगी और लगभग 11 बजे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सीमा पर पहुंचेगी। जहां पर पहला स्वागत कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि जिन जिलों को राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी की सौगात के साथ-साथ जो अन्य विकास कार्यों की सौगात मिली है वहां के लोग और कार्यकर्ता इस्माइलाबाद यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली से विधायक सीताराम एवं जिला अध्यक्ष दयाराम यादव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed