फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vigilance team raided the registry clerk's house

विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क के घर मारा छापा

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team raided the registry clerk's house
रिश्वत लेते पकड़े गए सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार के मामले में विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क को गिरफ्तार करने उसके घर पर गई लेकिन इस दौरान वह घर पर नहीं मिला। टीम ने परिजनों को नोटिस दिया और सोमवार तक पेश होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम इंचार्ज नवल किशोर शर्मा ने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार ने एक दिन के पुलिस रिमांड में रजिस्ट्री क्लर्क भी शामिल होने की बात उजागर की है। शुक्रवार को रजिस्ट्री क्लर्क को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर गए थे लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद उसके परिजनों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को पेश होना पड़ेगा नहीं तो उसके वारंट जारी कर दिए जाएंगे। विजिलेंस टीम इंचार्ज ने बताया कि नायब तहसीलदार द्वारा 28 दिसंबर को की गई रजिस्ट्री और 18 जनवरी को की जा रही रजिस्ट्री का रिकॉर्ड भी लेने गए थे लेकिन वहां पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। अब वह रिकॉर्ड सोमवार या मंगलवार को दोबारा लेने जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सतनाली निवासी एवं अधिवक्ता बलबीर सिंह शेखवात को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवानी थी। उसकी एवज में सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार ने पैसों की मांग की थी। अधिवक्ता ने 40 हजार रुपये उसको देकर एक रजिस्ट्री करवा ली थी। दूसरी रजिस्ट्री के लिए 4 जनवरी को बुलाया था और 14 हजार रुपये की मांग की थी। अधिवक्ता ने विजिलेंस को इसकी सूचना दी। इसके बाद 4 जनवरी को जब टीम ने रेड मारी तो वह पहले ही कार्यालय छोड़कर भाग गया। इसके बाद 18 जनवरी को दूसरी रजिस्ट्री के लिए बुलाया था। अधिवक्ता ने पहले ही इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी थी। उसके बाद पूरी योजना के तहत नायब तहसीलदार अमित कुमार को 14 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एक दिन के पुलिस रिमांड में नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री क्लर्क का नाम भी इस मामले में उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed