{"_id":"640b6385c640694191038904","slug":"vice-chancellor-prof-sushma-yadav-got-empowerment-award-narnol-news-c-17-1-89529-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव को मिला सशक्तीकरण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव को मिला सशक्तीकरण सम्मान
Fri, 10 Mar 2023 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को सम्मान पत्र सौंपते समकुलपति प्रो. सुषमा यादव।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ की सम कुलपति डॉ. सुषमा यादव को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए महिला सशक्तीकरण सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान भागीदारी जनसहयोग समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से मुलाकात कर उन्हें यह सम्मान सौपा। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रो. सुषमा यादव को मिले इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रो. यादव का योगदान महिला सशक्तीकरण हेतु उल्लेखनीय है। उनके द्वारा महिला उत्थान हेतु प्रयास निरंतर जारी है।
प्रो. सुषमा यादव ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को सम्मान पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय सहभागी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने भागीदारी जनसहयोग समिति के प्रमुख व गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी), नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो. केके अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भागीदारी जनसहयोग समिति द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए दिया गया यह सम्मान महिला उत्थान की दिशा में जारी उनके प्रयासों को बल प्रदान करेगा। प्रो. सुषमा यादव को यह पुरस्कार राजधानी दिल्ली में इंजीनियर्स भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।