{"_id":"6ad3b1fd494fbf5a44053496","slug":"vehicles-with-tampered-number-plates-will-be-seized-police-to-launch-a-special-drive-narnol-news-c-196-1-nnl1010-146747-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो वाहन होगा जब्त, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो वाहन होगा जब्त, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को प्रभावी वाहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, निर्धारित मानकों के विपरीत प्लेट लगाने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने और पंजीकरण नंबर छिपाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। अनधिकृत, ढकी हुई, धुंधली या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच कर नियमानुसार उन्हें जब्त किया जा सकता है।
एसपी दीपक कुमार ने कहा कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। स्पष्ट नंबर प्लेट से वाहन चोरी, सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं में वाहन की पहचान करने में मदद मिलती है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों वाली एचएसआरपी लगवाने और नंबर प्लेट को साफ व स्पष्ट रखने की अपील की।