फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   vegitable market

1.20 करोड़ से होगा सब्जी मंडी विस्तार

Fri, 23 Aug 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
vegitable market
सब्जी मंडी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते हुए सब्जी मंडी के सदस्य - फोटो : Narnol
शहर की सब्जी मंडी के विस्तार का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगरपालिका की ओर से मार्केट कमेटी को सब्जी मंडी के विस्तार के लिए दी जमीन पर जेसीबी से जमीन समतल का काम शुरू कर दिया है। सब्जी मंडी के विस्तार पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंडी सभी सुविधाओं से युक्त होगी। इसको लेकर सब्जी मंडी के आढ़तियों और मासाखोरों ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सिंह सैनी एवं मास्टर दिनेश सैनी ने कहा कि मासाखोरों की 15 वर्ष पुरानी मांग पूरी होगी। बता दें कि शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 21 जुलाई 2018 को सब्जी मंडी में बाजरा रैली आयोजित की थी। इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। रैली में शिक्षामंत्री की सिफारिश पर मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी के विस्तारीकरण पर मोहर लगा दी थी। इसके बाद नगर पालिका ने सब्जी मंडी के पीछे खाली एक एकड़ जमीन मार्केट कमेटी के नाम से कर दी थी। कुछ दिन पहले हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड महेंद्रगढ़ ने 1.40 लाख रुपये का प्रपोजल बनाकर भेजा था। सरकार ने इसके 1.20 करोड़ रुपये अप्रूवल कर दिए हैं। शुक्रवार से जमीन की लेवलिंग काम शुरू हो गया है। मासाखोरों ने शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, एसडीओ प्रवेश, सचिव नुकुल यादव, जेई दाताराम का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुरेश ठेकेदार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सैनी, बोबी सैनी, ओमप्रकाश, राधे होलसेल, संजय, रामौतार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

नई मंडी के अंदर मासाखोरों के लिए पूरी सुविधा होगी। मंडी के अंदर सुलभ शौचालय, चहारदीवारी, दो प्लेटफॉर्म तथा एक टीन शेड बनेगा। मंडी के अंदर दुकानें भी बनाई जाएंगी। करीब 18 महीने में यह काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके लिए टेंडर के जरिए यह काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान सब्जी मंडी में 300 मासाखोर बैठकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं। मंडी विस्तार के बाद मासाखोर राहत की सांस लेंगे। मंडी में सभी मासाखोरों को तय स्थान दिए जाने की उम्मीद है।

मंडी विस्तार का काम शुरू करा दिया है। करीब 18 महीने में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। मंडी में दुकानों के अलावा, शेड लगाए जाएंगे। यहां चहारदीवारी के बाद शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। मंडी विस्तार की करीब 15 साल पुरानी लंबित मांग पूरी होने जा रही है।
- दाताराम, जूनियर इंजीनियर, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed