{"_id":"68cd9ae080be48ca1c02a907","slug":"vande-bharat-train-will-also-stop-at-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120274-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में भी वंदेभारत ट्रेन का होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में भी वंदेभारत ट्रेन का होगा ठहराव
Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:84- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन--संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों पर वंदेभारत ट्रेन के ठहराव को लेकर रेलवे ने पुष्टि कर दी है। दिल्ली से बीकानेर तक चलने वाली यह ट्रेन हरियाणा के चार स्टेशनों पर रुकेगी। हरियाणा के इन चार स्टेशनों में गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व लोहारू स्टेशन शामिल हैं। क्षेत्र के लोगों को वंदेभारत का ट्रेन का लाभ मिलेगा।
ट्रेन का सुबह महेंद्रगढ़ स्टेशन 9:48 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है जबकि दो मिनट के ठहराव के बाद 9:50 बजे स्टेशन से रवाना होकर 10:50 बजे रेवाड़ी जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन से 11:20 पर पहुंचकर दो मिनट के ठहराव के बाद 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। वापसी में दिल्ली कैंट से शाम को 4:45 बजे रवानगी की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
वहीं दिल्ली कैंट से वापसी में गुरुग्राम में 5:02, रेवाड़ी में 5:55, महेंद्रगढ़ में 6:28 तथा लोहारू 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन करीब 447 किलोमीटर का सफर महज 6.15 घंटे में तय करेगी। जबकि एक्सप्रेस व साधारण गाड़ियों से इस रूट पर करीब सात से 14 घंटे का समय लगता है। बीकानेर के रेलवे प्रवक्ता धुनीलाल ने बताया कि वंदेभारत ट्रेन के लिए अभी तक यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।