फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Use of green ammonia in mustard fields: A new hope as a replacement for urea

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के खेतों में ग्रीन अमोनिया का प्रयोग, यूरिया की जगह नई उम्मीद

Sat, 17 Oct 2026 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Use of green ammonia in mustard fields: A new hope as a replacement for urea
फोटो संख्या:53-:- गांव पालड़ी पनिहारा में कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करते विधायक कंवर सिंह यादव
महेंद्रगढ़। जिले के किसानों को सरसों की खेती में कम खर्च और ज्यादा मुनाफे का रास्ता दिखाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जिले में करीब 300 एकड़ क्षेत्र में किसानों के खेतों पर ग्रीन अमोनिया के प्रदर्शन लगाए जाएंगे। इनके जरिये यह परखा जा रहा है कि सरसों की फसल में यूरिया की जगह ग्रीन अमोनिया का उपयोग कितना कारगर हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव गांव पालड़ी पनिहारा पहुंचे और खेतों में लगे प्रदर्शनों को देखा। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से बातचीत की। उन्होंने तकनीक की उपयोगिता, फसल को नाइट्रोजन मिलने और किसानों को होने वाले संभावित फायदों की जानकारी ली।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खेती में नई तकनीक और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना आज की जरूरत है। किसानों को ऐसी तकनीकों से जोड़ना चाहिए, जिनसे लागत घटे, संसाधनों का सही उपयोग हो और उत्पादन फायदे का सौदा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना प्रभारी एवं मृदा वैज्ञानिक डॉ. राजपाल यादव और सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र यादव ने बताया कि इन प्रदर्शनों से ग्रीन अमोनिया की नाइट्रोजन देने की क्षमता, फसल की बढ़वार, पैदावार और आर्थिक असर का आकलन होगा। इससे पता चलेगा कि सरसों की खेती में यह कितना उपयोगी है।

केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. नरेश कुमार यादव ने कहा कि इस पहल का मकसद किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती के तरीकों तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed