फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Understood the changes in the industry at the skill development focused workshop in Hakenvi

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में कौशल विकास केंद्रित कार्यशाला में उद्योग जगत के परिवर्तनों को समझा

Wed, 15 May 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Understood the changes in the industry at the skill development focused workshop in Hakenvi
फोटो संख्या:64-विशेषज्ञ को स्मृति चिह्न भेंट करते प्रो. पवन कुमार मौर्य--स्रोत--हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के बी.वॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट विभाग ने बुधवार को विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए मर्ग ईआरपी केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में रोजगार उन्मुख कौशल विकसित करने के लिए अध्ययन के साथ-साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ लांग लर्निंग के अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन से विद्यार्थियों ने इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से उद्योग जगत में हो रहे परिवर्तनों को समझा। कार्यशाला में मर्ग ईआरपी कंपनी के विशेषज्ञ राकेश कुमार व उनकी टीम ने कहा कि प्रौद्योगिकी उन्मुख दृष्टिकोण से आजकल की व्यावसायिक चुनौतियों को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वोत्तम इंवेंटरी अकाउंटिंग और डिजिटल भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करना व्यावसायिक समाधानों को बढ़ाता है। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ ने सॉफ्टवेयर का उपयोग कर विभिन्न व्यवसाय प्रबंधन प्रक्रियाओं जैसे वित्तीय लेखांकन इंवेंटरी, बजटिंग, जीएसटी आदि मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed