फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Undergraduate Admissions Race Enters Final Phase; 1,846 Applications Received by Three Colleges

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में, तीन कॉलेजों में आए 1846 आवेदन

Sat, 30 May 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate Admissions Race Enters Final Phase; 1,846 Applications Received by Three Colleges
फोटो संख्या:65 शहर ​स्थित राजकीय पीजी कॉलेज। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। अंतिम दिन होने के कारण विद्यार्थियों में आवेदन और दस्तावेज सत्यापन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिले के तीन प्रमुख सरकारी कॉलेजों में अब तक कुल 1846 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1148 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस और बीएससी फिजिकल साइंस की कुल 1080 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज के अनुसार अब तक 534 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें बीए के लिए 296, बीकॉम के लिए 43, बीएससी लाइफ साइंस के लिए 81 और बीएससी फिजिकल साइंस के लिए 181 आवेदन शामिल हैं। अभी 29 आवेदनों का सत्यापन होना बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय पीजी कॉलेज में 1280 सीटों पर प्रवेश होना है। यहां अब तक 911 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें बीए के 449, बीकॉम के 71, बीसीए के 117, बीएससी लाइफ साइंस के 93 और बीएससी फिजिकल साइंस के 181 आवेदन शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार 257 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाली स्थित सरकारी कॉलेज में 700 सीटों के मुकाबले 401 आवेदन आए हैं। इनमें बीए के 284, बीकॉम के 32, बीएससी लाइफ साइंस के 33 और बीएससी फिजिकल साइंस के 69 आवेदन शामिल हैं। यहां 348 आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। अंतिम दिन आवेदन संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

-------------
1 जून को करेक्शन कर सकेंगे आवेदक
नोडल अधिकारी ने बताया कि 1 जून तक आवेदक अपनी गलती ठीक कर सकेंगे। इसके बाद 2 जून को ऑब्जेक्शन सूची प्रकाशित होगी और 11 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसकी फीस आवेदक 15 जून तक भर सकेंगे जबकि दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी जाएगी और इसकी फीस भरने के लिए आवेदकों के पास 22 जून तक का समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed