फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths died after drowning in a canal

Haryana: नहर में बहने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने बरामद किए शव, रेवाड़ी के थे मृतक

Mon, 28 Jul 2025 11:56 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

जवाहरलाल नेहरू नहर के पंप हाउस नंबर दो के पास नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव में बह गए जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two youths died after drowning in a canal
मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी के दो युवकों की जान चली गई। जवाहरलाल नेहरू नहर के पंप हाउस नंबर दो के पास नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद आज दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव ढाणी शोभा निवासी तेईस वर्षीय प्रवीन कुमार और रेवाड़ी के गांव मनेठी निवासी उन्नीस वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रविवार को आर्यन, प्रवीन, आशीष और हिमांशु गांव सुरजनवास निवासी अपने एक दोस्त के साथ नहर पर नहाने पहुंचे थे। जब आशीष और हिमांशु खाने पीने का सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गए तभी प्रवीन और आर्यन नहर में नहाने उतर गए।
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने के कारण पहले एक युवक बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी डूब गया। थोड़ी देर बाद लौटे साथियों ने जब दोनों को वहां नहीं पाया तो तलाश शुरू की। कपड़े नहर किनारे रखे मिले जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद दोनों के शव गांव देवास के पंप हाउस के पास नहर से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed