फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youth riding a bike died in a road accident in Narnaul

Narnaul: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, NH-11 पर काठूवास टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

Sun, 20 Nov 2022 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 09:03 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिला के गांव रामपुरा निवासी 36 वर्षीय इंद्राज और करीब 35 वर्षीय बलराम बाइक पर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहे थे। एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two youth riding a bike died in a road accident in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे नंबर-11 पर काठूवास टोल प्लाजा के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रेवाड़ी से अपने गांव सीकर राजस्थान जा रहे थे। पुलिस ने रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिला के गांव रामपुरा निवासी 36 वर्षीय इंद्राज और करीब 35 वर्षीय बलराम बाइक पर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहे थे। शनिवार रात नेशनल हाईवे नंबर-11 पर गांव काठूवास के पास एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने इंद्राज को मृत घोषित कर दिया जबकि बलराम की गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। परिजनों को जब इसकी सूचना लगी तो वह बलराम को रेवाड़ी इलाज कराने के लिए ले गए जहां रविवार को उपचार के दौरान बलराम ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में रेवाड़ी के खोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंद्राज का नारनौल तथा बलराम का रेवाड़ी सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed