फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two students of Haken University will increase pride in the Republic Day celebrations at Rajpath

गणतंत्र दिवस समारोह में चयन के लिए आयोजित शिविर का हिस्सा बने हकेविवि के विद्यार्थी

Tue, 19 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two students of Haken University will increase pride in the Republic Day celebrations at Rajpath
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थी गणतंत्र दिवस समारोह में चयन के लिए आयोजित शिविर में भाग ले रहे हैं। विवि के इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र उमेश और भूगोल विभाग की छात्रा पुष्पा जयपुर में आयोजित शिविर में समारोह की तैयारियां कर रहे हैं। विद्यार्थियों के चयन पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवि के विद्यार्थी अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मंचों पर भी उल्लेखनीय प्रदर्शन से विश्वविद्यालय, राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए इन स्वयंसेवकों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में हुए राज्य स्तर के शिविर में हुआ। विद्यार्थियों का चयन हरियाणा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए करीब 250 स्वयंसेवकों में से हुआ है।
विज्ञापन

चयन शिविर में दोनों ही स्वयंसेवकों ने दौड़, परेड, फिजिकल, सांस्कृतिक गतिविधि, साक्षात्कार प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। ये दोनों स्वयंसेवक 27 अक्तूबर तक जयपुर में लगने वाले दस दिवसीय शिविर में 200 स्वयंसेवको के साथ हिस्सा ले रहे हैं। 26 जनवरी 2022 को राजपथ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर स्वयंसेवक उमेश कुमार, पुष्पा परिहर ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार, उप छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. मोनिका मलिक का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed