फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two Roads to Gain New Momentum; Tender Process to Begin Soon: MLA

दो सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया : विधायक

Fri, 22 May 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two Roads to Gain New Momentum; Tender Process to Begin Soon: MLA
महेंद्रगढ़। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जल्द ही दो सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ के प्रत्येक गांव तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी व क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बुचौली से बचीनी तक 3.66 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 2.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी, नारनौल रोड से सोहला राजस्थान बॉर्डर तक वाया खायरा, बलायचा और ढाढ़ोत 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा जिस पर करीब 5.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत कड़ी होती हैं।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार गांव से लेकर शहर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश का हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed