{"_id":"73361cf0ed613585946525eb9dc02b6b","slug":"two-death-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गई एक की जान, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गई एक की जान, एक गंभीर
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जोरासी बस स्टैंड के पास बाइक-ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। बसीरपुर निवासी दिल्ली पुलिस का जवान अमित (24) और उसका साथी रवींद्र कुमार (23) नारनौल से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वे गांव जोरासी के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। इलाज के दौरान रवींद्र की मौत हो गई। अमित को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। चालक घटना के बाद ट्रक सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन