{"_id":"6b01d6d6e8d615c485005743","slug":"a-1-km-unpaved-road-from-khatripur-to-khaspur-has-become-a-source-of-trouble-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147973-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खत्रीपुर से खासपुर को जाने वाला 1 किमी कच्चा रास्ता बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खत्रीपुर से खासपुर को जाने वाला 1 किमी कच्चा रास्ता बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
सिहमा। गांव खत्रीपुर से खासपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता करीब एक किलोमीटर कच्चा है, जिसकी वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो गांवों को जोड़ने वाले सभी रास्ते पक्के करवा दिए गए हैं लेकिन यह रास्ता शेष बचा हुआ है।
ग्रामीण बाबूलाल सेन, पंकज कुमार, विजय सिंह प्रधान, रजनीश, कृष्ण भगत, नित्यानंद, रतनलाल, धर्मवीर, सभा चंद, रोशन लाल, मुरारी लाल व बिल्लू आदि का कहना है कि यह रास्ता दोनों गांवों को जोड़ते हुए कनीना व नारनौल के ग्रामीणों को आवागमन में बहुत आसानी पहुंचाता है। खत्रीपुर से नारनौल, सिहमा, बाछौद आदि गांवों को जाने में भी अधिक फायदा पहुंचता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कच्चा होने की वजह से बारिश के दिनों में इस रास्ते पर कीचड़ व गड्ढे़ हो जाते हैं, जिससे पैदल चलना व वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रास्ते को दोबारा बनवाया जाए, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को उत्पन्न होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर यह रास्ता पक्का हो जाता है तो हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
वर्जन:
इस रास्ते को जल्द ही बनवा दिया जाएगा, जो पास हो चुका है और आज या कल में रोड़िया डाल दी जाएंगी। इसको लेकर रास्ते के लिए बीस लाख नब्बे हजार रुपये मंजूर हो चुके हैं व उक्त रास्ता जल्द ही बनावा दिया जाएगा।-धर्मेंद्र सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत खत्रीपुर।