{"_id":"6abbff3a1ce77fe0e604a582","slug":"tubewell-cable-stolen-again-in-daungda-ahir-farmers-patience-runs-out-narnol-news-c-203-1-mgh1002-130536-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में फिर चोरी हुई ट्यूबवेल की केबल, किसानों का सब्र टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में फिर चोरी हुई ट्यूबवेल की केबल, किसानों का सब्र टूटा
विज्ञापन
फोटो संख्या:64गांव दौंगडा अहीर में ट्यूबवैल बिजली चोरी के मामले में पुलिस चौकी प्रभारी से मिलत
कनीना। दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में खेतों पर लगे ट्यूबवेलों की केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे किसानों में रोष है। अब 28 सितंबर की रात भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव के खेत में लगे सोलर ट्यूबवेल से करीब 60 से 70 फीट केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए।
राजकुमार यादव ने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका खेत जवाहरलाल नेहरू नहर के पास भालखी गांव की सीमा में है। खेत में सिंचाई के लिए सोलर ट्यूबवेल लगा हुआ है। चोर सोलर पैनल के स्ट्रक्चर और कंट्रोलर से बोरवेल में लगी सबमर्सिबल मोटर तक जाने वाली केबल काटकर ले गए। 29 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे खेत पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला।
केबल चोरी होने से सोलर ट्यूबवेल बंद हो गया है और फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। राजकुमार यादव ने नुकसान करीब 50 से 60 हजार रुपये बताया है। 18 अगस्त के बाद 26 और 31 अगस्त की रात भी कई किसानों के कुओं से केबल चोरी हुई थी।
विज्ञापन
एफआईआर के अनुसार क्षेत्र में पहले भी दिनेश, भाजपा भोजावास मंडल महामंत्री समेत चार-पांच किसानों के कुओं से केबल चोरी हो चुकी है। किसानों का कहना है कि नई केबल लगवाने में हजारों रुपये खर्च होते हैं लेकिन कुछ समय बाद चोर उसे भी काटकर ले जाते हैं।
किसानों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो पुलिस चौकी के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।