{"_id":"69b83ef7851797a9c80a8426","slug":"tributes-paid-to-captain-naurang-singh-in-village-bhagrana-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124858-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव भगड़ाना में कप्तान नौरंग सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव भगड़ाना में कप्तान नौरंग सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
फोटो संख्या:74= गांव भगड़ाना में कप्तान नौरंग सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सामाजिक स
महेंद्रगढ़। रविवार देर शाम तक गांव भगड़ाना में कप्तान नौरंग सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नौरंग सिंह के पोते सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भगड़ाना ने बताया कि छह मार्च को साढे 98 वर्ष की आयु में कप्तान नौरंग सिंह यादव ने अंतिम सांस ली थी।
द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर दिसंबर 1975 तक बतौर सैनिक देश की सेवा की। उन्होंने 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध, 1948 में कबाइलियों द्वारा कश्मीर पर आक्रमण, 1962 में भारत-चीन, 1965 में भारत-पाकिस्तान और 1971 में पाकिस्तान का विखंडन कर बांग्लादेश के गठन तक कई युद्धों और सेना ऑपरेशनों में भाग लिया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री डॉ. यश देव शास्त्री, मेजर जनरल डॉ. अरविंद यादव, बाबू रामकुमार, सत्यव्रत शास्त्री, डॉ. राजवीर यादव, राजकुमार खातोद, एडवोकेट अभयराम, पार्षद संतोष, एडवोकेट धर्मवीर यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।