फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training given to assistant presiding officers

Mahendragarh-Narnaul News: सहायक पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Mon, 09 Sep 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 09 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Training given to assistant presiding officers
नारनौल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार को सभागार में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 938 सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सुबह के सत्र में 457 सहायक पीठासीन अधिकारियों व दोपहर बाद के सत्र में 457 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 24 यूथ बूथ सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार ने प्रातः कालीन सत्र में व सायं कालीन सत्र में डीएमसी महावीर प्रसाद ने सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार ने सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टी में शामिल पोल कर्मी एक-दूसरे से परिचित हों, ताकि समन्वय में कोई कमी ना रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा पोलिंग आफिसर के रूप में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपीएटी से मतदान के संचालन के लिए निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की नवीनतम जानकारी से पूरी तरह परिचित होना चाहिए। सभी एक टीम के तौर पर कार्य करें। सभी पोलिंग पार्टी सामग्री चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध करवाई गई चेक लिस्ट के अनुसार ग्रहण करें, अगर कोई कमी है तो वहीं से संबंधित टेबल से अपना सामान पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed