फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today the teams of Ajay Meerut and Gurugram will face each other in the first quarter final.

Mahendragarh-Narnaul News: आज पहले क्वार्टर फाइनल में अजय मेरठ व गुरुग्राम की टीमें होंगी आमने-सामने

Thu, 01 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today the teams of Ajay Meerut and Gurugram will face each other in the first quarter final.
बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में ​खिलाड़ी समिर चौधरी को मैन ऑफ द मैच का ​खिताब देकर सम्मानित करते क
महेंद्रगढ़। बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में बुधवार को सुपर-8 के लिए अंतिम मुकाबला खेला गया। एक फरवरी से सुपर-8 की टीमों के बीच मुकाबले शुरू हो जाएंगे। बुधवार को अजय मेरठ व गुलिया क्रिकेट एकेडमी के बीच सुपर-8 का अंतिम मुकाबला हुआ। गुलिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। अजय मेरठ ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट एकेडमी की टीम 15 ओवरों में 4 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। अजय मेरठ की टीम ने आठ रनों से यह मुकाबला जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई। इस मुकाबले में समीर चौधरी मैन ऑफ दा मैच रहे जिन्होंने 27 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रबंधक बिरेंद्र सिंह व संदीप फौजी ने बताया कि वीरवार से सुपर-8 की टीमों के बीच मुकाबले शुरू हो जाएंगे। गुरु द्रोणाचार्य एकेडमी गुरूग्राम, चरखी दादरी हैरिकेन, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढांसा बोर्डर, सैग्नो जयुपर, जीएसटी मुंबई, नंदगांव भिवानी, एमपीएस ग्रेटर नोएडा व अजय मेरठ की टीमें अब सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं। बुधवार को बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, उत्तम सिंह, सचिव प्रदीप, महेंद्र सिंह, मास्टर अशोक शर्मा, रवि शेखावत, विजय सिंह, राजेश गोयल उर्फ मुन्ना सेठ, राहुल, मोनिश, अक्षय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होंगे दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले
बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का वीरवार को पहला क्वार्टर फाइन अजय मेरठ व गुरु द्रोणाचार्य गुरुग्राम के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में नंदगांव व चरखी दादरी की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं शुक्रवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल जीएसटी मुंबई व जयपुर तथा चौथा क्वार्टर फाइनल ढांसा बोर्डर व एमपीएस नोएडा की टीमों के बीच होगा। चार क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद शनिवार को चार टीमें के बीच दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed