फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today, on Shivratri, Lord Shiva's court will be decked up, and the Shiva temples will be abuzz with Kanwariyas.

Mahendragarh-Narnaul News: आज शिवरात्रि पर सजेगा भोले का दरबार, कांवड़ियों से गुलजार होंगे शिवालय

Tue, 11 Aug 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today, on Shivratri, Lord Shiva's court will be decked up, and the Shiva temples will be abuzz with Kanwariyas.
फोटो नंबर-13सावन के दूसरे सोमवार को प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संव
नारनौल। सावन के दूसरे सोमवार से शहर के शिवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की रौनक अब शिवरात्रि पर्व पर और बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान शिव का विशेष पूजन, जलाभिषेक और शृंगार किया जाएगा। प्राचीन मोड़ावाला मंदिर और छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में पर्व को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। ऐसे में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। शिवरात्रि पर मंदिरों में सैकड़ों कांवड़ चढ़ाई जाएंगी। मोड़ावाला मंदिर में करीब पांच डाक कांवड़ और छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में करीब दो डाक कांवड़ चढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शाम को दोनों मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक शृंगार किया जाएगा। मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु रुद्राभिषेक भी करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को भी शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सोमवार से ही शहर में पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर सड़कों पर कांवड़ियों के जत्थे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते नजर आए। शिवरात्रि को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

बागेश्वर धाम में लगा अटूट भंडारा
सावन के पावन अवसर पर पार्क गली रोड स्थित बागेश्वर धाम मंदिर में सोमवार को अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कुमार संगी चेन्नई से विशेष रूप से आयोजन के लिए नारनौल पहुंचे। उन्होंने सुबह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed