{"_id":"663a8cfbb68d53d51d04c5d4","slug":"to-make-youth-aware-about-sports-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109335-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक कियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक कियाद
Wed, 08 May 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में युवाओं व ग्रामीणों को जोड़कर युवाओं को शिक्षा, खेलकूद के प्रति प्रेरित करने के लिए मंगलवार को गांव पाली में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई।
डीएसपी महेंद्रगढ़ मोहम्मद जमाल ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है, इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए और नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा।
इसके लिए पुलिस खेल प्रतियोगिताएं करवा ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। नशे को जड़ से खत्म करके ही हम नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे। थाना सदर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव पाली में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और आमजन को जागरूक करते हुए डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देकर खेलों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
गांव में खेल प्रतियोगिताएं करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि युवा पीढ़ी नशे और दूसरे अपराधों से दूर रह सके। कार्यक्रम के दौरान गांव के खेल मैदान में वॉलीबॉल, रस्साकशी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता टीम को डीएसपी द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। थाना सदर महेंद्रगढ़ प्रबंधक एसआई धर्मबीर ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया और कहा कि युवा अपनी ऊर्जा पढ़ाई व खेलों में लगाएं।
युवा नशे और अपराध से दूर रहें, नशा न करें और न करने दें। उन्होंने कहा कि अगर गांव में किसी प्रकार का अवैध नशा, अवैध गतिविधि हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद