फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   To date, 10,736 trainees have received training from PNB.

Mahendragarh-Narnaul News: पीएनबी से अब तक 10736 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
To date, 10,736 trainees have received training from PNB.
नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने बताया कि यहां आज तक 10736 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अभी हाल ही में संस्थान में ब्यूटी पार्लर, महिला सिलाई एवं फास्ट फूड का प्रशिक्षण शुरू किया जाना है। प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क है और दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाना है। 18 से 45 वर्ष के बीच के युवक एवं युवतियां जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान ना केवल प्रशिक्षणार्थियों में कौशल विकास बल्कि समग्र विकास जैसे मार्केटिंग सर्वे, व्यवसाय के लिए उद्यमशील व्यक्ति की विशेषताएं, व्यवसाय का लेखा जोखा रखना, लाभ हानि, प्रोजेक्ट रिर्पोट व समस्या समाधान पर विशेष बल दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed