फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tiranga Yatra was taken out in Kanina under the Har Ghar Tiranga Campaign

Mahendragarh-Narnaul News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत कनीना में तिरंगा यात्रा निकाली गई

Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out in Kanina under the Har Ghar Tiranga Campaign
फोटो संख्या:-54 कनीना में तिरंगा यात्रा निकालते हुए अ​धिकारी व विद्यार्थी---संवाद
कनीना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को खंड स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने मॉडल संस्कृति स्कूल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा में सैकड़ों युवा, विद्यार्थियाें, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि आदि शामिल हुए। यात्रा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना से शुरू होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, उप नागरिक अस्पताल, राजकीय कन्या विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शहीद स्मारक, बाबा मोलड़नाथ मंदिर, बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, बिजली घर से सीधे राजकीय संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन

नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत समारोह, चित्रकला, रंगोली, तिरंगा कैनवास प्रतियोगिता और अन्य आयोजनों में भागीदारी करें। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रिंपी लोढ़ा, खंड समिति अध्यक्ष जयप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, कृषि विभाग उपमंडल अधिकारी अजय यादव, बीईओ दिलबाग सिंह, नगरपालिका सचिव कपिल कुमार, नगरपालिका पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed