फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Throws light on the importance and usefulness of Hindi language

Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी भाषा की महत्ता व उपयोगिता पर डाला प्रकाश

Sun, 15 Sep 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Throws light on the importance and usefulness of Hindi language
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। डॉ. नीलम शर्मा ने हिंदी भाषा की महत्ता व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदी भाषा हमारी आत्मा की भाषा है, जिसे हम आत्मविश्वास के साथ उपयोग में लाते हैं।
विज्ञापन

डॉ. रेखा कुमारी ने हिंदी के उदगम, इतिहास एवं भारत की आत्मा के रूप में हिंदी भाषा पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हिंदी भारत देश में उपयोग होने वाली सबसे बड़ी भाषा है। यह भारत के लोगो की अंतरात्मा की भाषा है, जो आज एक बड़े तबके की जनसंपर्क भाषा बन चुकी है। इस अवसर पर बीएड के छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा का बखान करते हुए कविताएं व भाषण प्रस्तुत किए। साथ ही हिंदी के दोहों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. रेखा कुमारी, अनिल कुमार, बाबूलाल, चंदन यादव, दीपक शर्मा, देशराज, रविंद्र, फतेह सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed