सतनाली मंडी। शनिवार रात सतनाली में चोरों ने मोटर वाइडिंग की दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की कीमत की कॉपर तार सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 15 दिन में करीब 20 स्थानों पर चोरी हो चुकी है।
गांव जवाह नगर निवासी मुकेश ने बताया कि वह सतनाली में लोहारू रोड अपनी मोटर वाइंडिंग की दुकान चलाता है। वह रोजाना की भांति शाम को दुकान का ताला बंद कर घर गया था। मुकेश ने बताया कि सुबह सूचना मिली उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान पर आकर देखा तो शटर टूटा मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान से लाखों रुपये के तांबे के तार गायब मिले। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जानकारी एकत्रित की। मुकेेश ने बताया कि करीब सबमर्सिबल का 170 किलो तांबे के तार चोरी किए है। मोनोब्लॉक मोटर के करीब 230 किलो तार, 30 किलो पुराना तार, 90 किलो पुराना तार, 12 बंडल तार, 20 एचपी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बता दें कि पिछले 15 दिन से क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही हैं। वीरवार को आकोदा में दो दुकानों में चोरी हुई थी।