फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three killed, one injured in collision between truck and Scorpio

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 15 Jul 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Three killed, one injured in collision between truck and Scorpio
फोटो संख्या:71- गांव सुरजनवास के नजदीक इसी ट्रक से स्कॉर्पियो टकराई थी। स्रोत : पुलिस
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव सुरजनवास के नजदीक रविवार अलसुबह ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान जालंधर के नायाब सलमानी के तौर पर हुई जबकि अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो सवार जालंधर निवासी 26 वर्षीय बिजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक सुखदेव ने बताया कि वह लॉजिस्टिक्स कंपनी का ट्रक लेकर अंबाला की तरफ जा रहा था। पीछे पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो भी चल रही थी। रविवार अलसुबह करीब तीन बजे गांव सुरजनवास के नजदीक स्कॉर्पियो चालक ने अपनी गाड़ी से ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। आशंका है कि स्कॉर्पियो चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार अजमेर से जालंधर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच में जुटी है। रविवार देर शाम तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं पाया। सोमवार को परिजनों के पहुंचने के बाद ही मृतकों की शिनाख्त हो सकेगी। पोस्टमार्टम प्रक्रिया भी सोमवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

152 डी पर सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त हो गई है, अन्य के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। - युद्धवीर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:71- गांव सुरजनवास के नजदीक इसी ट्रक से स्कॉर्पियो टकराई थी। स्रोत : पुलिस

फोटो संख्या:71- गांव सुरजनवास के नजदीक इसी ट्रक से स्कॉर्पियो टकराई थी। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed