{"_id":"6699740463dcd0df37075754","slug":"three-gram-panchayats-of-kanina-block-become-tb-free-will-get-respect-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110851-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना खंड की तीन ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना खंड की तीन ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, मिलेगा सम्मान
Fri, 19 Jul 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटाे संख्या:72- उप नागरिक अस्पताल कनीना--स्रोत--संवाद
कनीना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कनीना खंड की तीन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर विभाग द्वारा इन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा।
उप नागरिक अस्पताल कनीना की सीएमओ डॉ. रेनू वर्मा ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र की भालखी, कपूरी व मानपुर ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इन तीन ग्राम पंचायतों पहले एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाना था, लेकिन लोक सभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लग गई थी। इसके कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। अब शीघ्र ही भालखी, कपूरी, मानपुर को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम रखा जाएगा। पंचायत के सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। टीबी मुक्त करने के लिए विभाग अब ग्राम पंचायत का सहारा ले रहा है इसी के चलते टीबी मुक्त के लिए उपमंडल की 3 पंचायतें नामांकित हुई थी। इन पंचायत का रिकॉर्ड जिला व राज्य स्तर की टीमों ने जांच के बाद 3 पंचायतों का चयन हुआ था।
तीन साल तक टीबी मुक्त रहने पर मिलेगी स्वर्ण प्रतिमा
टीबी मुक्त पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी की एक प्रतिमा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य दूसरे वर्ष रजत और तीन वर्षों तक यह दर्जा बने रहने पर स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार को ग्राम पंचायत के सदन में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह पंचायतें होंगी सम्मानित
कनीना उपमंडल की गांव भालखी, कपूरी व मानपुर में एक वर्ष से कोई भी टीबी का मरीज नहीं मिला है। इन तीनों ग्राम पंचायत को जल्दी प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा टीबी के प्रति जागरूकता कैंप का समय-समय पर आयोजन करवाया जा रहा है उन्हीं को और आगे बढ़कर गांव में तेज गति से प्रचार प्रसार किया जाएगा।