{"_id":"67d86576cc1be117540566c1","slug":"three-days-have-passed-since-the-purchase-of-mustard-the-portal-is-still-not-updated-there-is-a-problem-in-issuing-gate-pass-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122422-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की खरीद के तीन दिन बीते, पोर्टल अभी तक अपडेट नहीं, गेटपास जारी करने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की खरीद के तीन दिन बीते, पोर्टल अभी तक अपडेट नहीं, गेटपास जारी करने में परेशानी
विज्ञापन
फोटो नंबर-11किसानों के नहीं पहुंचने पर सूनी पड़ी नई अनाज मंडी। संवाद
नारनौल। जिले में अभी खरीद शुरू होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी ई-खरीद पोर्टल पर जिले की 6 मंडियों को अपडेट नहीं किया गया है। जिस कारण अगर किसान फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं तो उन्हें गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जिले की सभी 6 मंडियों में शनिवार से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। नारनौल, कनीना व सतनाली में वेयर हाउस और नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ व अटेली में हैफेड द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। हालांकि, पिछले तीन दिनों में किसान मंडी नहीं पहुंचे, जिस कारण सभी 6 मंडियों में सरसों की आवक शून्य रही। सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये निर्धारित किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल वही किसान फसल बेच सकते हैं, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाया हुआ है।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पर जिले में करीब 90432 किसानों ने पंजीकरण करवाया हुआ है, जिसमें से करीब 85930 किसानों ने सरसों की फसल के लिए पंजीकरण करवाया हुआ है। जिले में किसानों ने करीब 273016 एकड़ क्षेत्र में सरसों की फसल बुआई की थी। संभावना है कि मंडियों में सरसों की आवक गत वर्ष की तुलना में अधिक रह सकती है। कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है और न्यूनतम समर्थन मूल्य व बाजार भाव में ज्यादा अंतर नहीं होना सरसों की आवक को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
गत वर्ष बारदाने की कमी से किसानों को हुई थी परेशानी
गत वर्ष सरसों की खरीद के दौरान नारनौल सहित जिले की सभी मंडियों में बारदाने की कमी बनी हुई थी। इस कारण किसानों को फसल बेचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा था। वेयर हाउस और हैफेड के पास नारनौल सहित जिले की सभी मंडियों में खरीद के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध है। उम्मीद है कि इस बार किसानों को बारदाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वेयर हाउस के पास इस समय नारनौल मंडी में खरीद के लिए करीब 5 लाख बारदाने उपलब्ध है।
वर्जन:
मार्केट कमेटी द्वार गेटपास जारी करने के लिए सभी व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ई-खरीद पोर्टल पर मंडियों को अपडेट करने का कार्य कृषि विभाग द्वारा पंचकूला से किया जाता है। जैसे ही ई-खरीद पोर्टल पर मंडियों को अपडेट कर दिया जाएगा तो गेटपास जारी कर दिए जाएंगे।
-नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी
वर्जन :
गत वर्ष नारनौल मंडी में वेयर हाउस द्वारा करीब 5 लाख 65 हजार बैग सरसों की खरीद की गई थी। इस बार नारनौल मंडी में सरसों की खरीद के लिए वेयर हाउस के पास करीब 5 पांच लाख बारदाने उपलब्ध है और अन्य मंडियों में भी खरीद के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध है, ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं, सरसों के स्टॉक के लिए भी पर्याप्त गोदाम की व्यवस्था उपलब्ध है और सरसों का उठान तेजी से किया जाएगा।
-रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस