{"_id":"65b2c00af1bcd3bd3e0ea6aa","slug":"three-accused-of-stealing-goats-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1011-106977-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बकरियां चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बकरियां चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Jan 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कनीना। उन्हानी से बकरियां चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ भोला निवासी दुजाना तहसील बेरी जिला झज्जर, सज्जन निवासी ब्राह्मणवास थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान और हर्ष उर्फ गोलू निवासी दुजाना तहसील बेरी झज्जर के रूप में हुई। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया और रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से छह हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों को बुधवार न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता देशराज वासी उन्हाणी ने थाना शहर कनीना में बकरियां चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि 14 अक्तूबर की रात समय करीब एक से दो बजे के बीच पिकअप गाड़ी वाले चोर उसकी तीन बकरियां चोरी करके ले गए। शिकायतकर्ता ने उनको बकरियों को पिकअप गाड़ी में बैठाते देखा था। शिकायतकर्ता को देखते ही वो बकरियों सहित गाड़ी को भगाकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।