फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused of selling stolen bikes and fake number plates arrested

Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी नंबर प्लेट लगाने व चोरी की बाइक बेचने के तीन आरोपी पकड़े

Fri, 26 Apr 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Three accused of selling stolen bikes and fake number plates arrested
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने चोरी की बाइकों की दो गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। एक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली तथा दूसरे मामले में चोरी की बाइक को बिक्री करने के चक्कर में दो आरोपियों को काबू किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के बहरोड़ थाना जगवास निवासी नवल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से बाइक और नंबर प्लेट बरामद कर जब्त की है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गस्त के दौरान पेट्रोल पम्प भोजावास कनीना पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि नवल सिंह फर्जी नम्बर लगाकर बाइक चला रहा है तथा यह बाइक चोरी की हो सकती है। सूचना पर टीम ने अटेली से कनीना रोड पेट्रोल पम्प भोजावास के पास नाकाबंदी कर आरोपी को बाइक सहित काबू कर पूछताछ की। बाइक की नंबर प्लेट जांची गई तो बाइक राजस्थान प्रदेश के तिनकीरूड़ी मुंडावर निवासी राम सिंह के नाम से पंजीकृत मिली। वहीं जब चेचिस नंबर की जांच की गई तो बाइक का पंजीकरण राजस्थान प्रदेश के सिहाली खुर्द निवासी सावल राम के नाम पाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाई जा रही थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में दो धरे गए
वहीं दूसरे मामले में चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान प्रदेश के जिला खैरथल सिहाली खुर्द मुंडावर निवासी आशु उर्फ आशीष व कनीना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी कपिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में कनीना की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने गांव भोजावास के पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी की। इसी दौरान आरोपी बाइक सहित आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने बाइक के बारे में पूछताछ की तो दाेनों नंबर प्लेट गायब मिली। जांच करने पर खुलासा हुआ कि बाइक राजस्थान के मुंडावर थाना क्षेत्र से 24 अप्रैल को ही चोरी की हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed