फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused in the murder of a youth arrested; plot to attack the family foiled

Mahendragarh-Narnaul News: युवक की हत्या के तीन आरोपी दबोचे परिवार पर हमले की साजिश नाकाम

Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three accused in the murder of a youth arrested; plot to attack the family foiled
फोटो 2 पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। गांव मुसनौता में युवक की हत्या के तीन और आरोपियों महेश, संदीप व ज्ञानी राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक के परिवार पर हमला करने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पहले एक आरोपी प्रवीण निवासी ढाणी भोजावाली को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि छह मार्च की रात सादा की ढाणी निवासी पुष्कर पर मुसनौता बस स्टैंड के पास कैंपर गाड़ियों में आए बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुसनौता-नांगल दर्गु मार्ग पर घेराबंदी कर एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो को काबू किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मुसनौता निवासी महेश और मेहाड़ा गुजरवास निवासी ज्ञानी राम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और 43 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना निजामपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पुरानी रंजिश के चलते मृतक के परिवार पर दोबारा हमला करने की फिराक में थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप को सादा की ढाणी मुसनौता क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपी संदीप पर 11 केस दर्ज : आरोपी संदीप थाना निजामपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 11 केस दर्ज हैं। आरोपी ज्ञानीराम के खिलाफ अपहरण, लूट, हत्या, फिरौती आर्म्स एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज हैं और आरोपी महेश के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed