फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Threat of Heatwave Looms; Administration Issues Advisory

Mahendragarh-Narnaul News: लू का खतरा मंडराया, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 18 Apr 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Threat of Heatwave Looms; Administration Issues Advisory
नारनौल। लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ता पारा स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर न निकलें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें, ताकि हीट वेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसका मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी है। लू के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवतियों और पहले से बीमार व्यक्तियों के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि ये समूह गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। डॉ. कुमार ने सुझाव दिया है कि प्यास न होने पर भी बार-बार पानी पीते रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे।
लू के लक्षण पहचानें
तेज बुखार और लगातार सिरदर्द होना, चक्कर आना, उल्टी या जी मिचलाना, त्वचा का पूरी तरह सूख जाना, लाल होना या शरीर का बहुत गर्म होना, बहुत अधिक पसीना आना या पसीना बिल्कुल बंद हो जाना व सांसों की गति या धड़कन का अचानक तेज होना, लू के लक्षण हैं।

लक्षण दिखे तो तुरंत क्या करें
किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखें तो उन्हें तुरंत छायादार और ठंडी जगह पर ले जाएं। शरीर को ठंडे पानी की पट्टियों से पोंछें और यदि व्यक्ति होश में हो तो उसे ओआरएस का घोल या पानी पिलाएं। हालत में सुधार न होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed