फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There are heaps of garbage everywhere in the city, shopkeepers and pedestrians are worried.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, दुकानदार व राहगीर परेशान

Mon, 07 Oct 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 07 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
There are heaps of garbage everywhere in the city, shopkeepers and pedestrians are worried.
फोटो संख्या:60- सीताराम सैनी--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं। कैंटीन के पास लगे कूड़े के ढेर से लोग परेशान है। कूड़े में बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। रविवार को शहर में सफाई नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह कर्मचारी दिनभर मशक्कत करने के बाद भी पूरे कचरे को नही उठा पाते है। शहरवासियों का कहना है कि रविवार के दिन शहर में सफाई नहीं होती हैं।
विज्ञापन

यहां सबसे अधिक समस्या
शहर के विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला जवाहरनगर, मोहल्ला वाल्मीकि, सैनी स्कूल के पास, राम बिहार कॉलोनी के सामने, मोहल्ला निमड़ी नीचे, रामलीला परिषद, मसानी चौक पर रविवार के दिन कूड़े के ढेर लग जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कूड़ा नहीं उठाने के कारण कूड़ा अधिक एकत्रित हो जाता है। नपा प्रशासन रविवार को भी कूड़े का उठान करे। रामलीला परिषद के पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। यहां पर संतोषी माता का मंदिर भी है।
सीताराम सैनी
मुख्य चौक-चौराहों पर कूड़े के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। राम बिहार कॉलोनी के सामने लंबे समय से समस्या बनी हुई है। रविवार को सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण कूड़े का ढेर लग जाता है।
महेश यादव, दुकानदार
दिनभर लोग कूड़े के ढेरों व बदबू से परेशान रहते हैं। लोग प्रतिदिन रामलीला परिषद के पास कूड़ा डालते है। नपा द्वारा कोई रोकटोक नहीं की जाती। नियमित रूप से कचरे का उठान हो तो शहरवासियों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।
लक्ष्मीकांत शर्मा
नियमित रूप से कूड़े का उठान हो तो किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। लोग सुबह ही कूड़ा डालकर चले जाते हैं जिसके कारण आसपास के घरों में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

कुलदीप कानोडिया
आचार संहिता के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए ठेके पर सफाई कर्मचारी लिए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाए जाएंगे। टेंडर पास होने के बाद शहर में प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- सीताराम सैनी--संवाद

फोटो संख्या:60- सीताराम सैनी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed