फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The youth running after changing the ATM card jumped from the roof, got hurt in the leg

एटीएम कार्ड बदल कर भाग रहा युवक छत से कूदा, पैर में लगी चोट

Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The youth running after changing the ATM card jumped from the roof, got hurt in the leg
पुलिस की गिरफ्त में एटीएम कार्ड बदलकर भागने का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
ठगी करने के नीयत से व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहा युवक छत से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर सिटी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपित की पहचान शमशाद निवासी सबरस थाना तावडू, मेवात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मेघनवास निवासी प्रवीन ने शहर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शहर में स्थित एक एटीएम से पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसे संदेह हुआ तो उसने एटीएम कार्ड की जांच की तो वह उसका नहीं था। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया वह वहां से भाग लिया। इसके बाद उसने शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया तो वह एक मकान पर चढ़ गया। घरों पर होते हुए वह पुराने महिला कॉलेज के पास पहुंचा तो वह छत पर से कूद गया। उसे पकड़ लिया। उसके पैर में चोट भी आई है, पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके पास से उसका एटीएम कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकालते रखें सावधानियां
एटीएम कार्ड और पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें, किसी नई जगह एटीएम का उपयोग करने से पहले चैक कर लें, अंजान व्यक्ति से एटीएम से पैसा न निकलवाएं, एटीएम से पैसे निकालते समय पिन नंबर छिपा कर डालें, एटीएम का पासवर्ड कुछ अंतराल पर बदलते रहें, एटीएम कार्ड खोने पर संबंधित बैंक से संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक करवाएं, बैंक की एसएमएस अलर्ट सर्विस सब्सक्राइब करें। एटीएम में छेड़छाड़ दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed