{"_id":"692c879aa3fd395c27075996","slug":"the-youth-of-the-sc-community-were-evacuated-under-police-protection-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122085-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली गई एससी समाज के युवकों की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली गई एससी समाज के युवकों की निकासी
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- गांव तलवाना में पुलिस की मौजूदगी में निकासी निकालते परिजन ---स्रोत ग्रामीण
महेंद्रगढ़/कनीना। गांव तलवाना में रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच एससी समाज के युवकों की निकासी निकाली गई। दूल्हे के घोड़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद की आशंका जताई गई थी। परिजनों ने पहले ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी दिनेश कुमार, कनीना सदर थाना प्रभारी सज्जन कुमार सहित महेंद्रगढ़ से अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। साथ ही डायल 112 की टीम भी मौके पर मौजूद रही। तलवाना निवासी सुरेंद्र के भतीजे व राजेंद्र के बेटे रवि और अजय की रविवार को शादी हुई, जिसकी बारात गांव तलवाना से बासणी, जिला खैरथल (राजस्थान) के लिए जानी थी।
परिजन सुरेंद्र ने बताया कि स्वर्ण समुदाय के लोगों ने आपत्ति जरूर जताई थी लेकिन पुलिस मौजूद होने के कारण माहौल शांत रहा और कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के संपन्न हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है जिसके चलते इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े तीन बजे पुलिस सुरक्षा में दूल्हे रवि और अजय को घोड़ी पर बैठाकर निकासी निकाली गई। इस दौरान परिवारजन और रिश्तेदारों ने डीजे के सामने जमकर डांस किया। बारात रवाना होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
-- -- -- -- -- --
वर्जन...
गांव तलवाना में परिजनों की सूचना पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। निकासी शांतिपूर्ण ढंग से निकली और किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।-सज्जन कुमार, प्रभारी, सदर थाना कनीना