फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The work of catching cattle from the city will start soon, selection of one firm in three

Mahendragarh-Narnaul News: शहर से गोवंश पकड़ने का काम जल्द होगा शुरू, तीन में एक फर्म का चुनाव

Sun, 11 Jun 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The work of catching cattle from the city will start soon, selection of one firm in three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर की सड़कों, गलियों में घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर जल्द नंदीशाला में छोड़ा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने पिछले दिनों टेंडर लगाया था। इसमें तीन फर्म आई थीं, जिसमें एक फर्म के रेट कम मिले। संबंधित फर्म ने जो रेट दिए हैं, वह नप द्वारा दिए गए रेट से चार लाख रुपये ज्यादा है।
नगर परिषद ने संबंधित फर्म को रेट कम करने के लिए पत्र लिखा है। ठेकेदार ने भी लगभग 11 लाख रुपये का रेट फाइनल किया है, जिसे फिलहाल उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलना बाकी है। जिला नगर आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की सड़कों व गलियों में घूम रहे करीब एक हजार पशु
नारनौल शहर की सड़कों व गलियों में लगभग एक हजार बेसहारा पशु घूम रहे हैं। कई बार इन बेसहारा पशुओं की वजह से हादसे भी हो चुके हैं। यही नहीं सुबह व शाम के समय सिंघाना रोड स्थित सुभाष पार्क में भी बेसहारा पशु घुस जाते हैं और नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। शहर के व्यस्ततम चौक महावीर चौक के आसपास भी काफी संख्या में डिवाइडर पर पशु बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनियों में संख्या ज्यादा
बेसहारा पशुओं की संख्या काॅलोनियों में ज्यादा है। हर गली, मोहल्ले में दो से तीन बेसहारा पशु खड़े देखे जा सकते हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई कालोनियों में बनाए गए कूड़ा कलेक्शन सेंटरों के पास पूरा दिन यह बेसहारा पशु खडे़ रहते हैं, जिससे लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है।


पशु पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया था। इसमें तीन फर्म आई थीं। एक फर्म के रेट कम थे लेकिन नप के रेट से ज्यादा है। फाइनल रेट लगभग 11 लाख रुपये ठेकेदार ने दिए हैं। इसे नगर परिषद की कांट्रेक्ट एंड फाइनेंस कमेटी से अप्रूव करवाया जाएगा। अप्रूवल मिलती है तो वर्क ऑर्डर जल्द जारी कर दिया जाएगा।
- सुंदर सिंह, एक्सईएन, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed