{"_id":"660ef86d6ab24e13fa021537","slug":"the-woman-who-went-to-bring-the-child-did-not-return-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111008-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बच्चे को लाने गई महिला वापस नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बच्चे को लाने गई महिला वापस नहीं लौटी
Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक विवाहिता अपने घर से पीहर गई थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर तलाश करने की गुहार लगाई है।
पुलिस शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी 16 साल पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। बीते दिन उसकी पत्नी अपने पीहर से लड़के को लाने की बात कहकर घर से गई थी। जिसके बाद जब उसने शाम को अपने साले से पहुंचने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह नहीं आई है। अब तक उसकी पत्नी के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उसने एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए उसके खिलाफ शिकायत दी है।