फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The wheel of development is stuck due to lack of funds

Mahendragarh-Narnaul News: फंड की कमी में फंसा विकास का पहिया

Tue, 21 Jul 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The wheel of development is stuck due to lack of funds
फोटो संख्या:55- शहर के वार्ड नंबर तीन में बदहाल मार्ग--संवाद - फोटो : katra news
महेंद्रगढ़। सरकार ने नगर पालिका पार्षदों को आपात स्थिति में 1.50 लाख रुपये तक का बजट इस्तेमाल करने का अधिकार दिया है, मगर शहर की नगर पालिका का खाता खाली है। ऐसे में पार्षद चाहकर भी अपने वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं। शहर में जरूरी विकास कार्यों की लंबी सूची है।
विज्ञापन

शहर में 15 वार्ड हैं जहां नालियों की सफाई, गलियों की मरम्मत, सीवर व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी कार्यों की जरूरत है। कई वार्डों में पेचवर्क, टूटी गलियों और खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान हैं। पार्षदों का कहना है कि फंड की कमी के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण छोटे-छोटे मरम्मत कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि अधिकार मिलने के साथ बजट उपलब्ध होना भी जरूरी है, तभी शहर में विकास की रफ्तार बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पार्षद बोले-इन कार्यों की आपात जरूरत

वार्ड 4 में नाली, पेचवर्क, गली टूटी हुई है। साथ ही स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जानी है। इनकी फिलहाल जरूरत है। अधिकार तो दिया गया है लेकिन बजट न मिलने पर अधिकार मिलने का कोई फायदा नहीं है। -ममता सोनी, पार्षद, कांग्रेस
------------
वार्ड-9 में लाइटों, कुर्सी, गली मरम्मत की जरूरत है। इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की है लेकिन अभी तक काम नहीं हो पाया है। सरकार अधिकार के साथ बजट भी उपलब्ध कराए ताकि कार्य समय पर हो सकें। -सोनू कुमार, पार्षद, भाजपा
-----------
वार्ड-10 में फिलहाल गलियों में नाले और होली चौक पर सड़क व नाले निर्माण का कार्य रुका है। अगर बजट मिलता है तो अधिकार मिलने का फायदा होगा, अन्यथा अधिकार भी किसी काम का नहीं है। -अधिवक्ता सीमा सैनी, पार्षद, निर्दलीय
----------
वार्ड-12 में सीवर कनेक्शन, रैंप, नालियों पर जाल लगाने, सड़क को जलभराव मुक्त कराना फिलहाल आपात कार्य है। बारिश में आवागमन में सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। सरकार बजट जारी करे कार्य स्वत3 हो जाएंगे। -विष्णु कुमार, पार्षद, निर्दलीय

..........
सरकार ने पत्र जारी करके लंगूर के हाथ में अंगूर पकड़ा दिए हैं। पार्षद अधिकार पर खुश रहेंगे। अगर समय पर सरकार बजट जारी करे तो आपात फंड की जरूरत नहीं होगी। वार्ड 6 में गली निर्माण संबंधी कार्य अटके हुए हैं। -राजेश कुमार, पार्षद, निर्दलीय

फोटो संख्या:55- शहर के वार्ड नंबर तीन में बदहाल मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:55- शहर के वार्ड नंबर तीन में बदहाल मार्ग--संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article