फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The tricolor on the bus and the national anthem became the support to leave Ukraine

बस पर लगा तिरंगा और राष्ट्रगान बना यूक्रेन से निकलने का सहारा

Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
The tricolor on the bus and the national anthem became the support to leave Ukraine
बस पर लगा तिरंगा और राष्ट्रगान बना यूक्रेन से निकले का सहारा
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने यूक्रेन से लौटी छात्रा से की मुलाकात
फोटो नंबर 19
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। यूक्रेन से घर लौटी हुडा सेक्टर निवासी छात्रा अनमोल शर्मा और उनके परिजनों से रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने मुलाकात की। छात्रा अनमोल शर्मा ने राज्यमंत्री को बताया कि रूस के हमले से यूक्रेन में हालात काफी खराब हैं। यूक्रेन स्थित शिक्षण संस्थान से हम भारतीय छात्र जिस बस में चले थे उस पर तिरंगा लगा रखा था। बस के अंदर तेज आवाज से भारत का राष्ट्रगान बजा रहे थे, जिसको सुनकर व तिरंगा देखकर रूसी सेना ने हमें सेल्यूट किया, जिससे हमें अंदर से हिम्मत मिली और हमें लगा कि हमारी भारत सरकार द्वारा की जा रही पैरवी कामयाब होगी। हम सकुशल अपने वतन लौट आए।

अनमोल शर्मा, उसकी माता आशा शर्मा, पिता बजरंग लाल शर्मा ने राज्यमंत्री का आवास पर पहुंचकर हालचाल जानने पर आभार जताया और कहा कि वे संकट की इस घड़ी में हमेशा उनके संपर्क में रहे और हौसला बढ़ाने के साथ मदद का कार्य किया। राज्यमंत्री ने बताया कि भारतीय छात्र-छात्राओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हैं और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की गंभीरता के चलते इतनी बड़ी संख्या में भारतीय छात्र-छात्राओं को वहां से निकालने में सफलता मिली है। अभी सरकार इसी प्रयास में लगी हुई है। हालात को देखकर पहले ही केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई थी और लगातार केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी हर रोज रिपोर्ट ले रही हैं। राज्यमंत्री ने यूक्रेन मामले को लेकर बयानबाजी करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है, बल्कि यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों का हौसला आफजाई करने का है। केंद्र सरकार की रणनीति के चलते अधिकतर छात्र-छात्राओं को वहां से निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हालात बिगड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पल-पल यूक्रेन व रूस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं और कई केंद्रीय मंत्री अलग-अलग जिम्मेदारी से यूक्रेन मामले को नजदीकी से देख रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयास में लगी हुई है कि प्रत्येक भारतीय की वापसी हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और सरकार को इसमें काफी हद तक सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed