फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team deployed on dial 112 took the injured persons to the hospital

डायल 112 पर तैनात टीम ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 27 Oct 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The team deployed on dial 112 took the injured persons to the hospital
सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए हरियाणा पुलिस ने जिले में डायल 112 के तहत 16 ईआरवी की गाड़ियां तैनात की है। ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों का काम होता है 15 मिनट में फरियादी तक पहुंचना। मंगलवार रात शहर थाना नारनौल की डायल 112 की टीम ने मात्र आठ मिनट में दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायल चार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा सिंघाना रोड नारनौल पर नहर के नजदीक हुआ था।
विज्ञापन

थाना शहर नारनौल के क्षेत्र में तैनात इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक ऋषि, एचसी आनंद व एसपीओ नरेश की टीम को अल सुबह करीब 4 बजे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के संबंध में सूचना मिली। गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठे लोग घायल हो गए थे। ईआरवी गाड़ी पर तैनात पुलिस की टीम सूचना मिलने के करीब 8 मिनट में घटना स्थल पर पहुंची और 5 मिनट के अंदर ही घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed