{"_id":"5d62d51b8ebc3e015742032c","slug":"the-strike-narnol-news-rtk51390635","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के समर्थन में आज बाजार रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के समर्थन में आज बाजार रहेगा बंद
विज्ञापन
फोटो संख्या:47- दुकानदारों से दुकान बंद को लेकर मिलते हुए अधिवक्ता
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय सहित तीन मांगों को लेकर शहर आज पूर्णतया बंद रहेेगा। इसके लिए व्यापार मंडल की ओर से शहर में मुनादी करवा दी गई है। वहीं अधिवक्ताओं ने भी दुकानों पर जाकर सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। सोमवार बंद की सभी तैयारियां व्यापार मंडल की ओर से की गई है। सभी लोग परशुराम चौक पर एकत्रित होंगे और वहीं दो तीन घंटे भाषणबाजी की जाएगी। वहीं निजी स्कूल भी बंद रहेंगे।
महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि सोमवार को बाजार पूर्णतया बंद रहेेगा। चाय बीड़ी की दुकानें भी खुली नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को परशुराम चौक पर शांति पूर्वक भाषणबाजी की जाएगी। यह कार्यक्रम 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। गर्मी को देखते हुए परशुराम चौक पर टेंट लगाया जा रहा और पानी और शिकंजी की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी ट्रेड यूनियन के प्रधान हड़ताल में शामिल होंगे। किसी भी नेता को प्रदर्शन के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया है। परंतु कोई अपने मन से समर्थन में आए तो उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी अधिवक्ताओं का धरना शाम तक यहीं रहेगा।
एक भी अधिवक्ता अनुपस्थित रहा तो बार सदस्यता होगी रद्द:
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि उनके आंदोलन को पूरा समर्थन मिल रहा है। रविवार को लगभग 100 अधिवक्ता शहर के दुुकानदारों के पास जाकर सोमवार को प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है। व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ बार से कोई भी अधिवक्ता अनुपस्थित रहेगा तो उसकी बार सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
निजी विद्यालय भी रहेंगे बंद:
अधिवक्ताओं के समर्थन में निजी स्कूल भी उतर आया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महेंद्रगढ़ खंड के प्रधान प्रमोद शास्त्री ने बताया कि इस संबंध में निजी स्कूल संचालकों से बातचीत की गई है। सभी से बातचीत कर सोमवार को स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की तीनों मांगे जायज हैं इसका प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन समर्थन करता है।
बता दें कि 1 अगस्त से महेंद्रगढ़ बार जिला मुख्यालय, एडीजे कोर्ट तथा फैमिली कोर्ट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को उनका धरना 25वें दिन में प्रवेश कर गया है। पिछले 25 दिनों में सरकार के मंत्री और सांसद उनको आश्वासन दे चुके हैं परंतु अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।