फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The protest will continue until the demands are met

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना

Mon, 29 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
The protest will continue until the demands are met
फोटो संख्या:57- जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग  कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते सुभाष यादव
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में उपमंडल अभियंता के खिलाफ रोष स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान सुभाष यादव ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगे जायज हैं। इन मांगों को उपमंडल अभियंता द्वारा जल्द से जल्द मान लेना चाहिए। प्रांतीय प्रेस सचिव दीपक शांडिल्य ने बताया कि उपमंडल अभियंता बिना छुट्टी लिए कार्यालय से नदारद है। बिना सीट पर बैठे कर्मचारियों की मांगों का समाधान कैसे निकाला जाएगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे सभी साइटों पर बिजली फिटिंग व पंखे, कुर्सी दिलवाने व कर्मचारियों को टीपी दिलवाना, साइटों पर रंग पेंट करवाना बारिश के मौसम में सभी टूटे हुए पैनल बोर्ड को ठीक करवाना, बूस्टरों पर साइन बोर्ड लगवाना सहित अन्य मांगे हैं। इस मौके पर जिला चेयरमैन राजेंद्र , जिला मुख्य संगठन कर्ता रविंद्र यादव, जिला मुख्य सलाहकार राजवीर, वरिष्ठ प्रधान सुनील पाली, रमेश, यशपाल, वेदपाल तंवर, कुलदीप, वेद प्रकाश, कृष्ण कुमार पुनिया, संजय शर्मा आदि उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed