{"_id":"694d81f7c8f8f199cb0c9087","slug":"the-polluted-water-from-the-drains-is-accumulating-in-the-pond-instead-of-flowing-into-the-drain-narnol-news-c-17-rtk1051-783297-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नालियों का दूषित पानी नाले की बजाय तालाब में हो रहा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नालियों का दूषित पानी नाले की बजाय तालाब में हो रहा जमा
विज्ञापन
फोटो नंबर- 26मोहल्ला पुरानी मंडी में सड़क पर जमा दूषित पानी। संवाद
नारनौल। मोहल्ला पुरानी मंडी में नालियों का दूषित पानी नाले की बजाय कान्नड दास तालाब में जा रहा है। इस कारण तालाब में गंदा पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, तालाब के पास कुछ माह पहले नई सड़क बनाई गई थी लेकिन नालियों को बीकेएन कॉलेज की दीवार के साथ लगते नाले के साथ नहीं जोड़ा गया। इससे नालियों का दूषित पानी कान्नड दास तालाब में जमा हो जाता है।
स्थानीय लोग दूषित पानी की निकासी के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
बजट आने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
मोहल्ला पुरानी मंडी में बीकेएन कॉलेज की दीवार के साथ लगते नाले की मरम्मत लंबे समय से रुकी हुई है। मरम्मत के लिए एक साल पहले करीब 12 लाख रुपये का बजट पास हो चुका है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है लेकिन मरम्मत अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वर्जन :
बीकेएन कॉलेज के साथ लगते नाले के निर्माण का कार्य लंबे समय से रुका हुआ है। वहीं सड़क निर्माण के समय नालियों को नाले के साथ नहीं जोड़ा गया जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। -विशाल सैनी, पार्षद, वार्ड नंबर-16