फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The office has been established, but the road is still incomplete

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यालय तो स्थापित कर दिया, पर सड़क अब भी अधूरी

Mon, 02 Sep 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 02 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The office has been established, but the road is still incomplete
फोटो नंबर-11कच्चा पड़ा अटेली नगर पालिका की ओर जाने वाला रस्ता।
मंडी अटेली। कस्बे की सीमा से सटे गांव नीरपुर राजपूत में प्रशासन ने दमकल विभाग व नगर पालिका के भवन का निर्माण कर कार्यालय तो स्थापित कर दिया, लेकिन मुख्य मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। इसके चलते नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित नपा व दमकल विभाग के कार्यालय लगभग चार एकड़ में है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब 8 माह पहले उद्घाटन किया था। इसके उपरांत दोनों ही कार्यालयों में कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन मुख्य मार्ग कच्चा होने से परेशानी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

कच्चे रास्ते के कारण जहां तेज हवा में रेत के गुबार उड़ते हैं, वहीं बारिश के समय पानी का जमावड़ा होने से दलदल जैसे हालात बन जाते हैं। कस्बा वासियों का नपा कार्यालय में आना जाना बना ही रहता है, वहीं आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए अन्य गांवों के नागरिक भी आते जाते रहते हैं। कच्चा रास्ता गले की फांस बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग कि है कि समय रहते मार्ग को पक्का किया जाए ताकि नागरिकों व कर्मचारियों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा कार्यालय से मुख्य सड़क तक यह मार्ग 33 फीट चौड़ा है। इसको पक्का कराने के लिए सरकार को पत्र भेजा था। इसके लिए लगभग 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है, लेकिन रास्ते की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। इसके लिए बीडीपीओ को पत्र लिखा हुआ है। रजिस्ट्री होने पर मार्ग को जल्द ही पक्का किया जाएगा।
मनीष जेई, नपा कार्यालय मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed