फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The new executive committee of Saini Ashram took the oath of office and secrecy.

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी आश्रम की नई कार्यकारिणी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Tue, 20 Oct 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of Saini Ashram took the oath of office and secrecy.
फोटो नंबर-10शपथ ग्रहण समारोह में प्रमाण पत्र के साथ पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था - फोटो : 1
नारनौल। सैनी आश्रम (रजि.), पीरआगा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी मूलचंद सैनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सैनी सभा प्रधान मदनलाल सैनी ठेकेदार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
विज्ञापन

समारोह में विनोद कुमार ने प्रधान, जिले सिंह ने उपप्रधान, बाबूलाल ने महासचिव, हेतराम ने संयुक्त सचिव और कालीचरण ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं, निहाल सिंह, एडवोकेट मांगेराम, रामनिवास और महेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके बाद निवर्तमान प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने नवनियुक्त प्रधान विनोद कुमार को कार्यभार सौंपा। नई कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सैनी, महासचिव कर्ण सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष विनोद सैनी और गजानंद को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वह आश्रम के विकास और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक सुरेश कुमार सैनी, उपचुनाव अधिकारी नेतराम सैनी और राधेश्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed