फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Mangalamukhi community donated funds for the construction of the temple.

Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज ने मंदिर में निर्माण के लिए भेंट की राशि

Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Mangalamukhi community donated funds for the construction of the temple.
महेंद्रगढ़। शहर में कानोडिया मोहल्ला स्थित शनिदेव मंदिर में दादरी मंगलामुखी समाज ने कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान कमेटी ने मंगलामुखियों को बधाई देने की अनुमति दी और मंगलामुखी समाज ने मंदिर निर्माण के लिए 1.25 लाख रुपये और भंडारे के लिए 20 हजार रुपये की भेंट किए।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी प्रधान अधिवक्ता सुरेंद्र बंटी ने बताया कि महेंद्रगढ़ में पिछले कुछ समय से मंगलामुखियों के दो ग्रुप का आपस में भेंट लेने के लिए विवाद चल रहा है। आपस में काफी लड़ाई झगड़ा चल रहा है। कुछ समय से लोगों से भेंट भी जबरदस्ती व ज्यादा रकम ली जा रही है। इसके चलते व्यापार मंडल ने बैठक की।
विज्ञापन

इसमें दादरी मंगलामुखी समाज के साथ बैठक की गई और मोहल्ला के लोगों व कमेटी ने मंगलामुखी प्रधान रचना को बधाई लेने की अनुमति दी। सुरेंद्र बंटी ने कहा कि पहले चंपा व बुलबुल बधाई लेने आती थी लेकिन उनका हक किसी ओर को दिया जा रहा है जबकि यह कमाई मंगलामुखी या किसी धर्मार्थ सेवा में लगाई जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed