{"_id":"69b450229817ad132b02adfc","slug":"the-main-objective-of-research-in-the-field-of-education-is-to-discover-new-teaching-methods-dr-kavita-narnol-news-c-198-1-rew1001-234971-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा क्षेत्र में शोध का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षण विधियों की खोज करना : डॉ. कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा क्षेत्र में शोध का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षण विधियों की खोज करना : डॉ. कविता
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रिसर्च इन एजुकेशन विषय पर एक परिचयात्मक सत्र का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. उर्मिला शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शोध की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शोध के माध्यम से नई जानकारी प्राप्त होती है और शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. कविता वर्मा ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में शोध का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षण विधियों की खोज करना, विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को समझना और शैक्षिक समस्याओं के समाधान तलाशना है।
उन्होंने कहा कि सफल शोध के लिए सही विषय का चयन, समस्या की स्पष्ट पहचान, उचित शोध पद्धति का चयन और निष्कर्षों का वैज्ञानिक विश्लेषण अत्यंत आवश्यक होता है।
विज्ञापन
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को शोध की पूरी प्रक्रिया जैसे विषय चयन, समस्या निर्धारण, परिकल्पना निर्माण, डेटा संग्रह, डेटा विश्लेषण और निष्कर्ष प्रस्तुत करने के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए शोध से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर दिया। संवाद