फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The jug was attached to the hand so the rod was taken off to death, formed three teams to catch the accused

Mahendragarh-Narnaul News: मटके को लगाया हाथ तो रॉड मारकर उतार दिया था मौत के घाट, आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित

Wed, 22 May 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The jug was attached to the hand so the rod was taken off to death, formed three teams to catch the accused
महेंद्रगढ़/कनीना। कनीना क्षेत्र के गांव सेहलंग में मटके से पानी पीने को लेकर एक व्यक्ति की रॉड से पीटकर हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई शिकायत पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ टुन्ना के खिलाफ हत्या व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने मृतक के घर पहुंचकर स्वयं दी थी सूचना
कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को रात करीब 9:30 बजे उसका छोटा भाई किरोड़ी अपने प्लाट में सोने की बात कहकर गया था। सोमवार सुबह करीब सात बजे आरोपी जितेंद्र ने ही उसके घर जाकर बताया कि किरोड़ी मेरे कुएं पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है उसे उठा लाओ। सूचना के बाद वह अपने पुत्र अशोक के साथ मौके पर पहुंचा तो उसका भाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। जब उसने पूछा कि तेरी यह हालत किसने की है तो किरोड़ी ने बताया कि रात को वह जितेंद्र के कुएं पर पानी पीने के लिए गया था। जब उसने पानी पीने के लिए मटके को छुआ तो उसने मुझे जातिसूचक गालियां देते हुए लोहे की रॉड से उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर ही सूचना गांव के सरपंच को दी गई व एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर हालत में किरोड़ी को सेहलंग के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत होने के कारण उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जब वह महेंद्रगढ़ जा रहे थे तो रास्ते में ही किरोड़ी ने दम तोड़ दिया। महेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को किरोड़ी के जीवित रहते समय दिए गए बयान का मोबाइल से वीडियो बना लिया था जो पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी हैं। तीनों टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं व जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
निरीक्षक रामनाथ, सदर थाना कनीना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed